नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसएसपी शशि मोहन सिंह के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध स्क्रैप और वाहनों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसएसपी शशि मोहन सिंह के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध स्क्रैप और वाहनों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उड़ीसा से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में ले जाया जा रहा अवैध स्क्रैप पकड़ा गया, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त, कुल मूल्य 1.60 करोड़ रुपये, पुलिस ने दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की
ACGN:- रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराध रोकने और अवैध स्क्रैप परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से ट्रक, माजदा और पिकअप में लोड स्क्रैप रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस को हाईवे और अंदरूनी मार्गों पर नाकेबंदी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जूटमिल पुलिस ने गढ़उमरिया उड़ीसा मुख्य मार्ग पर तीन ट्रकों में लोड लगभग 85 टन अवैध स्क्रैप पकड़ा, जबकि कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने 6 वाहनों में करीब 54 टन स्क्रैप जब्त किया। वाहन चालकों से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में पता चला कि स्क्रैप को उड़ीसा से रायगढ़ जिले में ले जाया जा रहा था। दस्तावेज ना होने और चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर सभी वाहन चालकों के खिलाफ थाना कोतवाली और जूटमिल में धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस और धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
जूटमिल पुलिस द्वारा जप्त ट्रक:


सीजी 13 BH 8185 (25 टन)
सीजी 13 BA 3342 (30 टन)
सीजी 07 (30 टन)
कोतवाली और साइबर थाना द्वारा जप्त वाहन:
माजदा CG 13 AP 2652 (5 टन)
10 चक्का ट्रक OR 09 L 0175 (30 टन)
पिकअप CG 13 AR 5783 (1.5 टन)
माजदा OD 15 V 7853 (6 टन)
माजदा CG 13 AR 7550 (8 टन)
टाटा 14 चक्का OD 15 H 9541 (22 टन)
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साइबर, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:


“ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के परिवहन में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।”
गिरफ्तार आरोपी:
उज्जवल कुमार सिंह, गया बिहार
मोहम्मद खालिद, नालंदा बिहार
राणा सिंह, पिथौरा महासमुंद
मनीराम, जैजेपुर जिला सक्ती
युधिष्ठिर दास, अम्बाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा
मोहनलाल सारथी, रेगड़ा रायगढ़
भूषण साह, बृजराज नगर झारसुगुड़ा उड़ीसा
करतार सिंह, बरगढ़ उड़ीसा
सुभाष कुमार मांझी, खम्हार जिला अंगुल ओडिशा

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now