पत्रकार परिवार पर जानलेवा हमला, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
जमीन विवाद में घर घुसकर मारपीट और मोबाइल फॉर्मेट कर सबूत मिटाने का आरोप
सूरजपुर ACGN:- जिले के खड़गवां कला क्षेत्र में एक पत्रकार के परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार 20 फरवरी की शाम जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने श्रीमती तारा चक्रधारी के घर के बाहर गाली-गलौज और धमकी दी, जिसकी सूचना खड़गवां चौकी में दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन 21 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर तारा चक्रधारी पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके हाथ और जांघ में गंभीर चोटें आईं तथा बाल पकड़कर जमीन पर पटका गया और कपड़े फाड़े गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति वीरेंद्र कुमार चक्रधारी, जो पेशे से पत्रकार और संगठन के प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष हैं, उनके साथ भी मारपीट की गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हो रहा था, जिसे आरोपियों ने छीनकर रिसेट कर दिया ताकि सबूत मिटाया जा सके। घटना से परिवार दहशत में है। संगठन के संभागीय और जिला पदाधिकारियों ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पत्रकार और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






