जल संचय पर जनभागीदारी कार्यशाला, संरक्षण को बताया समय की जरूरत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
सांसद चिंतामणि महाराज और केंद्रीय भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिकों ने सरपंचों को दिए वैज्ञानिक जल प्रबंधन के गुर
सूरजपुर ACGN:- 25 फरवरी 2026 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम तिलसिवां में जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि पहले लोग नदी, नालों, तालाब और कुओं के जल पर निर्भर थे, लेकिन अब भूजल के अत्यधिक दोहन से जल स्तर लगातार गिर रहा है, इसलिए जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि शासन की जल, मृदा और सिंचाई योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं और जल उपलब्धता के अनुसार फसल चयन को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम में केंद्रीय भू-जल बोर्ड रायपुर से आए भू-गर्भ वैज्ञानिक बी अभिषेक और साईं प्रसन्ना ने डाटा आधारित जलभृत प्रबंधन योजना पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनियमित वर्षा और बढ़ती सिंचाई मांग के बीच चेक डैम, परकोलेशन टैंक, फार्म पॉन्ड, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसे माइक्रो इरिगेशन, फसल विविधीकरण और रिचार्ज संरचनाएं ही स्थायी समाधान हैं। वैज्ञानिकों ने जल बजटिंग, वर्षा जल संचयन और भूमिगत जल संरक्षण के तरीकों को सरल भाषा में समझाया और जनप्रतिनिधियों के सवालों का समाधान किया।

कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि जल संरक्षण की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए और ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग जरूरी है।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने साइबर अपराध, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया तथा ग्रामीणों से गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की।

कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प भी दिलाया गया और विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






