बतरा ग्रामसभा में महतारी सदन स्थल चयन पर हंगामा, पूर्व विधायक और भाजपा नेता में हाथापाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
निर्माण स्थल को लेकर महिलाओं की मांग के बीच बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति, ग्रामसभा 2 मार्च तक स्थगित
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत बतरा में 23 फरवरी 2026 को आयोजित विशेष ग्रामसभा उस समय विवाद का केंद्र बन गई जब महतारी सदन भवन के निर्माण हेतु स्थल चयन को लेकर पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े और वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा लाल राजवाड़े के बीच तीखी झड़प और हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई।
ग्रामसभा में सरपंच आनन्द सिंह आर्मो, उपसरपंच सोनमणी राजवाड़े, सचिव उदय प्रताप सिंह, रोजगार सहायक जय प्रकाश राजवाड़े, आरईओ अमित कुमार, जनपद सदस्य फुलकेली मरकाम सहित बड़ी संख्या में महिला स्वसहायता समूह की सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्य एजेंडा पीएम किसान योजना का भौतिक सत्यापन, धरती आबा योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा और महतारी सदन भवन के लिए स्थल चयन था। जैसे ही खसरा नंबर 892/1 अटल चौक मेन रोड पानी टंकी के पास भवन निर्माण का प्रस्ताव महिलाओं ने सर्वसम्मति से रखने की मांग की, पूर्व विधायक ने आपत्ति दर्ज करते हुए अन्य स्थान या पूर्व निर्माणाधीन स्थल पर कार्य कराने की बात कही।

इस पर महिलाएं नाराज हो गईं और उन्होंने साफ कहा कि मेन रोड के पास भवन बनने से अस्पताल और बैंक कार्य में सुविधा होगी इसलिए वही स्थान उपयुक्त है।

विवाद तब और बढ़ गया जब बातचीत के दौरान आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ भाजपा नेता के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति शांत करानी पड़ी।

दोबारा चर्चा शुरू होने पर भी अधिकांश ग्रामीणों और महिलाओं ने खसरा नंबर 892/1 में ही निर्माण की मांग दोहराई, जबकि पूर्व विधायक ने आपत्ति जारी रखी। बढ़ते तनाव और महिलाओं के दबाव को देखते हुए पूर्व विधायक और सरपंच स्थल से निकल गए।

बिना सरपंच के हस्ताक्षर प्रस्ताव पारित करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी, जिसके बाद उच्च अधिकारियों से फोन पर मार्गदर्शन लिया गया और ग्रामसभा को स्थगित करते हुए अगली बैठक 2 मार्च 2026 को निर्धारित की गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






