कोरबा को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने कलेक्टर की पहल तेज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
स्टेडियम, कॉलेज मैदान, तालाब और उद्यानों के समग्र विकास के निर्देश, खेल और स्वच्छता पर विशेष फोकस
कोरबा ACGN:- 25 फरवरी 2026 को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शहर को सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पीजी कॉलेज मैदान, इंदिरा स्टेडियम, प्रस्तावित नालंदा परिसर, मानिकपुर पोखरी, मुड़ापार तालाब और सर्वमंगला उद्यान सहित नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम और इनडोर कबड्डी कोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत खेल अधोसंरचना से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और प्रतियोगी माहौल तैयार होगा। पोड़ीबहार स्थित ऑक्सीजोन में पाथ-वे और सुविधाओं का अवलोकन कर रखरखाव व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा ताकि नागरिकों को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके।

मानिकपुर पोखरी और मुड़ापार तालाब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इनके सौंदर्यीकरण और समग्र विकास पर जोर दिया तथा पीपीपी मॉडल के तहत संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। राताखार मटन मार्केट को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। सर्वमंगला मंदिर स्थित उद्यान के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधाओं को बेहतर करने पर भी फोकस किया गया ताकि यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।

टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम और राजीव गांधी ऑडिटोरियम के नवीनीकरण के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्य आधुनिक मानकों के अनुरूप और दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखकर किए जाएं। प्रस्तावित नालंदा परिसर के सुनियोजित विकास, हॉकी स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






