नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, 53 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, 53 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

‘वूमेन्स इन साइंस’ थीम पर आधारित आयोजन, विज्ञान में युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश
सूरजपुर ACGN:- 25 फरवरी 2026 को शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 53 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर एवं Department of Science and Technology नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित रहा और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ‘वूमेन्स इन साइंस’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और युवाओं को अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश वैज्ञानिक-ए डॉ. जे.के. राय द्वारा प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों को रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया और वैज्ञानिक सोच को समाज तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. दुबे ने विद्यार्थियों को विज्ञान के विकास, प्रचार और प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। आयोजन की रूपरेखा समन्वयक टी.आर. राहंगडाले द्वारा तैयार की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्यों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now