पीएम श्री एकलव्य विद्यालय बंधवा में सांस्कृतिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली (लोरमी), छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लोकनृत्य, ऐतिहासिक नाटक और वैज्ञानिक प्रदर्शनों से विद्यार्थियों ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा
मुंगेली ACGN:- विकासखंड लोरमी अंतर्गत पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में भारत सरकार की प्रतिष्ठित पीएम श्री योजना के तहत एक भव्य सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (लोरमी) श्रीमती मनीषा पाटले और विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह तंवर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 6 और 8 की छात्राओं ने पारंपरिक सुवा नृत्य तथा कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई।

कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य से मंच पर उत्सव का माहौल बना दिया, वहीं कजरी गीत की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण क्षण कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक नाटक पन्नाधाय का बलिदान रहा, जिसने स्वामीभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स और रचनात्मक प्रदर्शनों का मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों ने अवलोकन कर सराहना की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। प्राचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश शुक्ला और बीनन्दिता सरकार ने किया। आयोजन ने पीएम श्री योजना के विज़न को साकार करते हुए सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल तैयार किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






