नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बजट 2026 पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का हमला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बजट 2026 पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का हमला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

घोषणाओं का अंबार लेकिन जमीनी काम नहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों पर उठाए गंभीर सवाल

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026 को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज नहीं बल्कि घोषणाओं का पुलिंदा है जिसमें जमीन पर काम का अभाव साफ नजर आता है।
श्री सिंहदेव ने आरोप लगाया कि कुल बजट में मात्र लगभग सात हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है लेकिन रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा विकास के लिए स्पष्ट योजना और राजस्व बढ़ाने के प्रभावी उपायों का अभाव दिखाई देता है। उनका कहना है कि संविदा कर्मचारियों को महीनों तक वेतन नहीं मिलना इस बात का संकेत है कि वित्तीय प्रबंधन में गंभीर खामियां हैं।
उन्होंने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल और राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल व कैंसर यूनिट जैसी परियोजनाओं के लंबित रहने पर भी सवाल उठाए। सिंह देव का कहना है कि जिन कार्यों को पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिली थी वे या तो शुरू नहीं हुए या अधूरे पड़े हैं, जिससे जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
राजस्व सृजन के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास ठोस आर्थिक रणनीति नहीं है और शराब बिक्री पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य अपने संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं करेगा तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे।
मनरेगा के संदर्भ में भी उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र और राज्य के साझा प्रयास से योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित होती थीं, लेकिन वर्तमान स्थिति में ग्रामीण रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार धीमी पड़ने का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि नई योजनाओं के लिए बड़े प्रावधान घोषित किए जा रहे हैं लेकिन वास्तविक क्रियान्वयन पर प्रश्नचिह्न है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की सरकारें बड़े वादे कर रही हैं, लेकिन आम जनता को जमीनी स्तर पर उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि बजट प्रावधानों को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो ताकि प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत दिशा में आगे बढ़ सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now