कोटा में सघन वाहन चेकिंग, नाबालिग व ओवरलोड वाहन जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
एसडीओपी के नेतृत्व में कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी गिरी गाज
बिलासपुर ACGN:- थाना कोटा क्षेत्र में बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में नाका चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में 23 फरवरी 2026 को यह अभियान चलाया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नूपुर उपाध्याय और थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान की मौजूदगी में करीब 30 से 35 वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान 4 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

2 वाहनों को ओवरलोडिंग में पकड़ा गया और चालानी कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। एक नाबालिग को वाहन चलाते पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान अशांति फैलाने वाले 2 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं 170, 126 और 135(3) के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ कहा है कि यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






