कोटा सबडिवीजन में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर ACGN:- कोटा सबडिवीजन क्षेत्र में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अहम बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नूपुर उपाध्याय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सराफा व्यवसायियों की बैठक लेने के निर्देश दिए गए थे।

निर्देश के पालन में थाना रतनपुर, कोटा, तखतपुर और बेलगहना में सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा के जरूरी उपाय बताते हुए कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की।
बैठक में दुकानों में हाई डेफिनिशन ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित रूप से उसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन कराने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत देने और दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने पर जोर दिया गया। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र के उपयोग का प्रशिक्षण देने की बात कही गई।

पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी सिस्टम को सुदृढ़ करने की बात कही गई। सभी दुकानों में थाना प्रभारी और बीट अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा किए गए। व्यापारियों को दुकान में सायरन या अलार्म सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए ताकि किसी आपात स्थिति में आसपास के लोग तुरंत सतर्क हो सकें।
इसके अलावा ग्राहकों से बिना मास्क या नकाब के दुकान में आने का आग्रह करने और प्रत्येक ग्राहक का नाम व मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी इस तरह की बैठकें जारी रहेंगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


