नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेत खदानों में लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड, अब मिलेगी पूरी जानकारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेत खदानों में लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड, अब मिलेगी पूरी जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अवैध उत्खनन रोकने प्रशासन सख्त, शिकायत के लिए जारी किए गए मोबाइल नंबर
कोरबा ACGN:- जिले की रेत खदानों में अब आम लोगों को पूरी और साफ जानकारी मिल सकेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले की सभी 20 स्वीकृत रेत खदानों में आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत कर दी हैं।


हर रेत खदान के मुख्य मार्ग और खदान क्षेत्र के पास उत्खनन पट्टा से जुड़ी जानकारी की पट्टिकाएं लगा दी गई हैं, ताकि लोगो को खदान की स्वीकृति और संचालन संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके। खदान क्षेत्र की शुरुआत और अंतिम सीमा बिंदु पर भी स्पष्ट बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे खदान की सीमा तय रहे और कोई अनधिकृत गतिविधि न हो सके। साथ ही दिशा सूचक पट्टिकाएं भी लगाई गई हैं, जिससे निरीक्षण और आवागमन में सुविधा हो।


उप संचालक खनिज प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आम नागरिक यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि देखते हैं तो वे प्रेम राजपूत 8770924807, संजू लहरे 8839538188, छतसिंह खैरवार 9753266726 और श्रावकुमार श्रीवास 7447063227 के मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं।


जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन या परिवहन की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सुशासन के लिए आगे आकर सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now