नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राशन वितरण से पीएमश्री तक, कलेक्टर ने कसी प्रशासनिक कसावट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राशन वितरण से पीएमश्री तक, कलेक्टर ने कसी प्रशासनिक कसावट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

समय-सीमा बैठक में खाद्यान्न, तेंदूपत्ता, आदिवासी विकास और योजनाओं की हुई समीक्षा

कोरबा ACGN:- कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न भंडारण और वितरण में लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग को सख्त निर्देश दिए कि हितग्राहियों को समय पर राशन मिले और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई हो। सभी एसडीएम को खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर वितरण व्यवस्था की निगरानी करने कहा गया।
बैठक में पीएमश्री विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को विद्यालयों का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन करने और आवश्यकताओं की सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जरूरतों को भी रिपोर्ट में शामिल करने कहा गया।
आगामी तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र को देखते हुए वन विभाग को सात दिवस के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

संग्राहकों का सर्वे, कार्ड वितरण, बीमा, फड़ मुंशी और अभिरक्षकों की नियुक्ति समय पर करने तथा संग्राहकों के पारिश्रमिक का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में करने पर जोर दिया गया।
अनुच्छेद 275(1) के अंतर्गत आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 15 अप्रैल से पहले कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, पशुपालन, ईको-पर्यटन और पीवीटीजी बसाहटों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने कहा गया।
डिजिटल भारत के तहत नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापना की जानकारी 5 मार्च तक देने, पीएम स्वनिधि योजना के लंबित ऋण स्वीकृत करने, ई-केवाईसी पूर्ण करने, पेयजल और बिजली योजनाओं में प्रगति लाने, स्वास्थ्य शिविर लगाकर आयुष्मान और अन्य कार्ड बनाने तथा सिकलसेल और गैर-संचारी रोगों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जियो टैगिंग के बाद हितग्राहियों को समय पर भुगतान करने और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने कहा गया। पीएम जनमन आवास 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को जिले में अत्याधुनिक वृद्धाश्रम के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now