कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा को बजट में करोड़ों की सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सड़क, पुल, ओवरब्रिज, बस स्टैंड और 22 प्राथमिक स्कूल भवनों को मिली स्वीकृति, मंत्री ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का जताया आभार
कोरबा ACGN:- कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर राज्य बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र और पूरे जिले के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। जारी बजट में शहर की महत्वपूर्ण सड़कों, पुल पुलिया, ओवरब्रिज सर्वे और शासकीय स्कूल भवनों के निर्माण को हरी झंडी दी गई है जिससे नगर और ग्रामीण अंचल दोनों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
बजट के अनुसार बालको रोड से ढोढ़ीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किलोमीटर लंबे टू लेन मार्ग के लिए 9.60 करोड़, सोनालिया पुल निर्माण के लिए 7.20 करोड़, बालको नगर क्षेत्र में बंद हो चुकी गर्म नहर मार्ग का भराव कर अमर होटल से आगे 4 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 6.40 करोड़ की स्वीकृति मिली है। दादर से नकटीखार 5 किलोमीटर मार्ग के लिए 5.60 करोड़, रूमगरा चौक से सोनपुरी मार्ग 6 किलोमीटर के लिए 5.60 करोड़, रूमगड़ा से जाम बाहर तक 4 किलोमीटर सीसी सड़क के लिए 4.80 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।
इसी तरह रानी रोड से दुरपा रोड को जोड़ते हुए सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक 3 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 4.80 करोड़ तथा डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक 3 किलोमीटर सीसी मार्ग के लिए 4 करोड़ की मंजूरी दी गई है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर के वातानुकूलन कार्य हेतु 2.50 करोड़ और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
शहर में अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सीएसईबी चौक के पास वाइस सेफ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, बरबसपुर यार्ड के पास रेलवे ओवरब्रिज और कोरबा चांपा गेवरा रेल लाइन में दो स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण के सर्वेक्षण हेतु 16 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई मुख्य सड़कों और उच्च स्तरीय पुलों को स्वीकृति दी गई है जिसमें कटघोरा से जेजरा चौक फोरलेन चौड़ीकरण, सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पुल, सीपत बलौदा कोरबा मार्ग पर हसदेव नदी में उच्च स्तरीय पुल, महोरा से चिचोली 12 किलोमीटर मार्ग निर्माण, लेमरू नाकिया विमलता 10 किलोमीटर मजबूतीकरण, कोथारी सोहागपुर से उमरेली 10 किलोमीटर उन्नयन, पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के कई ग्रामीण पहुंच मार्ग शामिल हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश में स्वीकृत ढाई सौ प्राथमिक शाला भवनों में से 22 भवन कोरबा जिले को मिले हैं। इनमें देवद्वारी, मोती सागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, सेंट्रल वर्कशॉप, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, डूमरडीह झगहरा, गनियारी, बुढ़ियापाली, भाटापारा, बंजारी, चारपारा, सेमरकछार, दहीबोरापारा, शांति नगर, खोडरी, कुम्हारी सनी, चचैयापारा और बनवार शामिल हैं। करतला ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल फतेगंज और नोन्दहरा भवन के लिए प्रति भवन 75.33 लाख की स्वीकृति दी गई है।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने इन स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोरबा नगर को लगातार बड़े निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल रही है जिससे शहर और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






