नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संकल्प बजट 2026-27 केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का विज़न डॉक्यूमेंट है – वंदना राजवाड़े,, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संकल्प बजट 2026-27 केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का विज़न डॉक्यूमेंट है – वंदना राजवाड़े,,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरिया छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता, सौरभ साहू

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा विकास गांव से शहर और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दोहराया गया संकल्प

कोरिया ACGN:- बैकुंठपुर में भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ सरकार के संकल्प बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट केवल आय व्यय का सामान्य लेखा जोखा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का विज़न डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव से लेकर शहर तक और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
वंदना राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट राज्य के समग्र, संतुलित और सतत विकास की दिशा में ठोस कदम है। इसमें आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय संतुलन को भी समान महत्व दिया गया है जिससे हर वर्ग को लाभ मिलने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि संकल्प बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ युवाओं, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now