नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांच माह बाद भी अधूरी मांगें, एनएचएम कर्मियों में बढ़ता आक्रोश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पांच माह बाद भी अधूरी मांगें, एनएचएम कर्मियों में बढ़ता आक्रोश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

विधानसभा सत्र में घेराव की तैयारी, 17 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन के मूड में

सूरजपुर ACGN:- दिनांक 23 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने एक बार फिर अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ के सूरजपुर जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के पांच माह बाद भी कर्मचारियों की छह प्रमुख मांगें अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं, जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
संघ के अनुसार आगामी विधानसभा सत्र के दौरान इन लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो विधानसभा घेराव सहित व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से शासन से न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं, लेकिन फाइलें अब भी प्रशासनिक स्तर पर अटकी हुई हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने बताया कि प्रमुख मांगों में ग्रेड पे प्रदान करना, चिकित्सा परिचर्या सुविधा उपलब्ध कराना, अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान लागू करना, स्थानांतरण नीति बनाना, नई मानव संसाधन नीति लागू करना तथा नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन खाते के माध्यम से बीमा सुविधा देना शामिल है। इन सभी मांगों को लेकर पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की गई थी और सार्वजनिक मंचों से आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद फाइलों में कोई प्रगति नहीं दिख रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के लगभग 17 हजार 500 एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और यदि उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ेगा। उन्होंने शासन से मांग की है कि लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत दी जाए ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now