नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण का संकल्प है यह बजट: रामकृपाल साहू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण का संकल्प है यह बजट: रामकृपाल साहू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

युवा, महिला, किसान और आदिवासी अंचलों के लिए विशेष प्रावधान, भाजपा नेता ने बजट को बताया समावेशी और दूरदर्शी

सूरजपुर ACGN:- 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकृपाल साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण का संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने यह बजट तैयार किया है और यह हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला बजट है।


रामकृपाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने बिजली, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बच्चों के भविष्य, युवाओं के रोजगार, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्योग, शहरी विकास, खेलकूद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समावेशी बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के समग्र विकास के लिए 10 हजार 97 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे रोजगार और कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं के लिए 10 हजार 857 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 250 महतारी सदन, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को डेढ़ लाख रुपये की सहायता का प्रावधान शामिल है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित होगा।


रामकृपाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री बस सेवा योजना और ग्रामीण क्षेत्रों में पुल, पुलिया तथा सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। सरगुजा एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान कर आदिवासी अंचलों के विकास को नई गति देने का प्रयास किया गया है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर सरकार ने आम जनता के स्वास्थ्य की चिंता भी दिखाई है।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में बड़ा कदम है और इससे छत्तीसगढ़ की प्रगति को नई रफ्तार मिलेगी। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विष्णु सरकार की सराहना की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now