नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भव्य शोभायात्रा के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर की पुनः प्रतिष्ठा संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भव्य शोभायात्रा के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर की पुनः प्रतिष्ठा संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रंभा, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

सात दिवसीय महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हरि नाम से गूंजा पूरा नगर

रंभा ACGN:- आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति भाव के बीच रंभा में श्री जगन्नाथ मंदिर रंभा की पुनः प्रतिष्ठा का सप्त दिवसीय महोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ। मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस महाआयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगर को भक्तिमय बना दिया।


समारोह में बुरुलीगढ़ के राजा महेंद्र बिक्रम सिंह देव की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं पूज्य स्वामी शंकरानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में विभिन्न वैदिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। सात दिनों तक अंकुररोपण, कलश यात्रा, नाम यज्ञ, गौ पूजन, घृत यज्ञ और अन्न यज्ञ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद महा स्नान, नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा, सिंहासन आरोहण और प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण “हरि हरि बोल, जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा।


समारोह का मुख्य आकर्षण लंबी और भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें साधु-संतों के साथ छत्रपुर विधायक कृष्णचंद्र नायक और कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। देश के विभिन्न प्रदेशों और चारधाम से पधारे संतों का पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पूरा रंभा नगर मेले के रंग में रंगा नजर आया। मीना बाजार, झूले, चाट-गुपचुप और रंग-बिरंगी दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी, जिससे बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
हालांकि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर स्वामी शंकरानन्द गिरी महाराज ने नाराजगी भी जताई, लेकिन समग्र रूप से आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह धार्मिक महोत्सव रंभा नगर के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण बन गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now