नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी ने ओपीडी, आईपीडी और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति का लिया जायजा

कोरबा ACGN:- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने 23 फरवरी 2026 को विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदीबाजार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नुनेरा, नोनबिर्रा, बोईदा, चोढ़ा, उतरदा तथा कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सराफ भी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, एनआरसी, दवा वितरण कक्ष, भंडार कक्ष, प्रयोगशाला और एक्स-रे कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया। संधारित अभिलेखों की जांच कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने, आधार बेस्ड 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा नेक्स्ट जेन के सभी मॉड्यूल पर नियमित कार्य करने के निर्देश दिए गए।


डॉ. केशरी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत आभा आईडी निर्माण, वय वंदना कार्ड, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी योजनाओं की प्रगति संबंधित पोर्टल पर समय पर दर्ज करने तथा अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now