नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026-27: विकसित प्रदेश की मजबूत आधारशिला – गोपाल मोदी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026-27: विकसित प्रदेश की मजबूत आधारशिला – गोपाल मोदी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण का बजट – गोपाल मोदी
कोरबा। 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में राज्य का तीसरा बजट (2026-27) प्रस्तुत किया, जिसे ‘संकल्प’ बजट नाम दिया गया है। 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मूल मंत्र ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के माध्यम से समावेशी विकास है। यह बजट अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय और आजीविका सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने वाला है। उन्होंने इसे “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बजट बताया। 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट राज्य की आर्थिक मजबूती, अधोसंरचना विस्तार और सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देने वाला है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि कर विकास कार्यों को नई रफ्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।
बेटियों एवं महिलाओं के लिए विशेष योजनाएँ : छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2026-27 में रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य की बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए अन्य प्रमुख प्रावधान: स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार, पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट, बेटियों की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि में वृद्धि, बस्तर अंचल के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान, स्वास्थ्य क्षेत्र में 4500 करोड़ रुपये से अधिक का निःशुल्क उपचार प्रावधान, 1600 नई नियुक्तियाँ एवं 250 नई एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति किया गया
अन्नदाताओं के लिए विशेष प्रावधान : किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं:
बेहतर समर्थन मूल्य एवं समय पर भुगतान की व्यवस्था
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु बजट में वृद्धि, कृषि यंत्रों पर अनुदान और आधुनिक खेती को प्रोत्साहन, फसल बीमा एवं प्राकृतिक आपदा राहत तंत्र को मजबूत करना
इसी प्रकार मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 36 नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा, जिससे आवागमन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
गोपाल मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह संतुलित एवं जनहितैषी बजट प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इसमें ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाओं एवं युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के विश्वास को मजबूत करेगा तथा छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अंत में गोपाल मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और यह बजट प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now