नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईएएस बने अधिकारियों से मुख्यमंत्री की सौजन्य भेंट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईएएस बने अधिकारियों से मुख्यमंत्री की सौजन्य भेंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नई जिम्मेदारी पर दी बधाई, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का संदेश
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा और एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि प्रदेश और देश की सेवा का बड़ा अवसर है। यह जिम्मेदारी गौरव के साथ-साथ जवाबदेही भी लेकर आती है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जब अधिकारी सक्रिय, जवाबदेह और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं, तब विकास कार्यों को नई गति मिलती है और शासन पर जनता का विश्वास मजबूत होता है।
इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर और तरुण किरण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और बेहतर प्रशासन देने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now