नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में दो अंकों की वृद्धि, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेज कदम

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, किसान हित में लिए गए फैसलों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा और सेवा क्षेत्र के विस्तार के कारण प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी जीएसडीपी प्रचलित भावों पर लगभग 6 लाख 31 हजार 291 करोड़ रुपये अनुमानित है और वृद्धि दर 11.57 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में विकास के सभी प्रमुख क्षेत्र संतुलित रूप से आगे बढ़ रहे हैं।
कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 12.53 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। यह किसानों की मेहनत, तकनीकी नवाचार, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और समृद्ध किसान ही विकसित प्रदेश की मजबूत नींव हैं।
औद्योगिक क्षेत्र में तेजी को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग क्षेत्र में 10.26 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है और राज्य की अर्थव्यवस्था में इसका योगदान लगभग 49 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। निवेश, अधोसंरचना विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि से प्रदेश की आर्थिक संरचना लगातार मजबूत हो रही है।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सेवा क्षेत्र में 13.15 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आईटी और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं और नई अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है।
प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि को उन्होंने प्रदेशवासियों की समृद्धि का संकेत बताया। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय लगभग 1.79 लाख रुपये अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.07 प्रतिशत अधिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर परिवार की आय बढ़ाना, जीवन स्तर बेहतर बनाना और समृद्धि को घर-घर तक पहुंचाना है। विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा और विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now