नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी में जुटी भाजपा, जिला कार्यशाला संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी में जुटी भाजपा, जिला कार्यशाला संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संगठन सशक्तिकरण, नवाचार और पंच परिवर्तन पर हुआ मंथन
कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, की.पी. नगर में भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् और राज्यगीत के सामूहिक गायन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत शाल और स्वदेशी स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की असली शक्ति है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कहा कि मंडल और बूथ स्तर तक प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएं ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत और संगठनात्मक रूप से सक्रिय बन सकें। जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक विकास पर विस्तार से जानकारी दी और राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में विधानसभा सह योजना बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। तृतीय सत्र में पीपीटी प्रशिक्षण नवाचार की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की। जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने संगठनात्मक नवाचार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र में पीपीटी पंच परिवर्तन पर चर्चा हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने की। मुख्य वक्ता नलीनेश ठोकने ने कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से पार्टी समाज के हर वर्ग तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
समापन सत्र में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन पर जोर दिया। रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडलों की प्रशिक्षण टोली और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में संगठनात्मक ऊर्जा और आगामी अभियान को सफल बनाने का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर जिला भाजपा पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध नजर आई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now