नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की सख्ती, योजनाओं की गहन समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की सख्ती, योजनाओं की गहन समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

डिजिटल जनगणना-2027, हीटवेव और पेयजल संकट पर अग्रिम कार्ययोजना के निर्देश

मुंगेली ACGN:- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जनगणना-2027 की तैयारी, हीटवेव प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और हितग्राही योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध और परिणाममुखी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। यह दो चरणों में संपन्न होगी, जिसमें पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। यह प्रक्रिया मोबाइल एप के माध्यम से होगी और ‘सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम’ से मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को प्रशिक्षण हो चुका है, अब मैदानी स्तर पर तैयारी तेज की जाए। प्रगणक, पर्यवेक्षक और ट्रेनर का चयन तकनीकी दक्षता के आधार पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल हेड काउंट प्रक्रिया है, इसमें किसी प्रकार का इन्टाइटलमेंट परिवर्तन या समानांतर सर्वे नहीं होगा।


निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनशिकायतों के त्वरित निराकरण, ठेकेदारों के लंबित भुगतान और ग्रामीण यंत्र सेवा के कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने को कहा गया। बैठक में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने और फाइलों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर आम जनता से मुलाकात करने तथा उसका समय कार्यालय में प्रदर्शित करने को कहा गया। शासकीय कार्यक्रमों में निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन पर भी जोर दिया गया।


कलेक्टर ने आधार एनरोलमेंट, एमबीयू कार्य और हितग्राही योजनाओं में ई-केवाईसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। हीटवेव को देखते हुए अग्रिम तैयारी, राशन दुकानों में चावल की उपलब्धता, चावल उत्सव की तैयारी और 28 फरवरी तक धन उठाव पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पंचायत विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी निर्माण, आवास पूर्णता और विभिन्न हितग्राही योजनाओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान कार्ड, व्यय वंदना कार्ड, अभा कार्ड, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण संबंधी गतिविधियों पर भी चर्चा कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।
कलेक्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में जिले की रैंकिंग बेहतर करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट न हो, इसके लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनता के हित में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की जानकारी नियमित रूप से साझा करने की अपेक्षा की।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम अजय शतरंज, एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीएम रेखा चंद्रा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now