नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंगलवार-बुधवार को अनिवार्य उपस्थिति, कलेक्टर के सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंगलवार-बुधवार को अनिवार्य उपस्थिति, कलेक्टर के सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ग्रीष्मकाल से पहले पेयजल व्यवस्था, ई-ऑफिस और जनकल्याण योजनाओं पर फोकस
बालोद ACGN:- कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिले के सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों को मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय और कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन दो दिनों में अधिकारी कार्यालयीन नस्तियों का निराकरण, विभागीय समीक्षा और आम जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया। साथ ही बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को अधिकारियों का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, इसलिए इन दिनों मैदानी दौरा सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान जिलेवासियों को पेयजल और निस्तारी जल की समस्या न हो, इसके लिए समय पूर्व ठोस कार्ययोजना बनाकर आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और मैनुअल पद्धति से कार्य न करने की सख्त हिदायत दी। स्टेट पर्चेसिंग रूल के तहत ही खरीदी-बिक्री करने तथा अधिकारियों को इसका प्रशिक्षण लेने के भी निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 15 मार्च तक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। अनुमोदन के बाद निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं का क्रियान्वयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में चावल उत्सव की तैयारियों, आगामी सुशासन तिहार के आयोजन और जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। 26 फरवरी को डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम कमकापार में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को 8 मार्च तक सभी शालाओं में बालिका शौचालय निर्माण पूर्ण कराने को कहा। जनपद पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायतों के चयन और विकास के निर्देश दिए गए। वहीं गुरूर विकासखंड के पर्यटन स्थल ओनाकोना को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now