नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यसभा सीट और निगम नियुक्तियों पर भाजपा का महा मंथन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्यसभा सीट और निगम नियुक्तियों पर भाजपा का महा मंथन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा
राज्यसभा सीट और निगम नियुक्तियों पर भाजपा का महा मंथन
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोर कमिटी बैठक में संभावित नामों पर चर्चा, सस्पेंस बरकरार
भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की रणनीति अब तेज हो गई है। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कोर कमिटी की अहम बैठक में संभावित उम्मीदवारों और निगम- बोर्ड नियुक्तियों को लेकर लंबा मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने की।


बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केबी सिंह देव और प्रभाती परीडा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद प्रताप सड़ंगी और संबित पात्रा समेत संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में ओड़िशा से राज्यसभा के संभावित प्रत्याशी के नामों पर गंभीर चर्चा की गई। चौथी सीट के लिए रणनीतिक विकल्पों पर भी विचार हुआ। पार्टी नेतृत्व ने ऐसे नामों पर मंथन किया जो संगठन और आगामी चुनावों के लिहाज से मजबूत संदेश दे सकें। पुरुष नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, वरिष्ठ नेता गोलक महापात्र और स्वयं मनमोहन सामल के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। वहीं महिला नेतृत्व में कुसुम टेटे और सुकेशी ओराम जैसे नामों पर भी विचार हुआ।


प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि कोर कमिटी में सभी संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा की गई है, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्रीय बोर्ड की मंजूरी के बाद ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल सस्पेंस बरकरार रहेगा।
बैठक में निगम और बोर्ड नियुक्तियों को लेकर भी अंतिम दौर की चर्चा हुई। संकेत दिए गए कि जल्द ही नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी। आगामी नगरपालिका और पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रत्येक निगम और बोर्ड अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए जाएंगे।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा की चौथी सीट पर लिया गया फैसला ओड़िशा की राजनीति में बड़ा संदेश दे सकता है और आने वाले चुनावों की दिशा तय कर सकता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now