नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रात में थाने पहुंचे डीआईजी-एसएसपी, लापरवाही पर सख्त रुख – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रात में थाने पहुंचे डीआईजी-एसएसपी, लापरवाही पर सख्त रुख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

रमकोला थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

सूरजपुर ACGN:- जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर रविवार की रात अचानक थाना रमकोला पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के चेकिंग प्वाइंट्स की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जरायम रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, लंबित शिकायतें और एमएलसी रजिस्टर की बारीकी से जांच की गई। साथ ही मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार और रिकॉर्ड सेक्शन का भी निरीक्षण कर पाई गई कमियों को जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
डीआईजी-एसएसपी ने थाना प्रभारी को लंबित अपराधों और शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने, सभी प्रकार की पेंडेंसी खत्म करने तथा क्षेत्र के निगरानी और गुंडा बदमाशों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बीट क्षेत्रों में मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
रात्रि गश्त व्यवस्था का भी उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से पुलिस अमले में हड़कंप की स्थिति देखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के संकेत मिले हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now