नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

चार केंद्रों पर हुई परीक्षा, दोनों पालियों में 1900 से अधिक अभ्यर्थी रहे उपस्थित

सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में पंजीकृत 1238 अभ्यर्थियों में से 990 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 248 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 1238 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 981 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 257 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्थाएं पहले से ही की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now