नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सागरपुर और रामपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सागरपुर और रामपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता और लोक अदालत की दी गई जानकारी

सूरजपुर ACGN:- अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पायल टोपनो के निर्देशन में ग्राम पंचायत भवन सागरपुर और रामपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम सागरपुर के राशन वितरण केंद्र एवं ग्राम पंचायत भवन रामपुर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर सत्य नारायण ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी कानूनी लड़ाई में स्वयं को कमजोर न समझें। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत प्रत्येक जिला न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संचालित है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी और लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों तथा उसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही मध्यस्थता प्रक्रिया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की सेवाएं, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम एवं नालसा की नवीन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सागरपुर एवं रामपुर के सरपंच महेंद्र सिंह, गोषित सिंह, सरनाम सिंह, लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्टाफ, सचिव मो. निजामुद्दीन, पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इस प्रकार के आयोजन निरंतर करने की मांग की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now