मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रेमनगर में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं और आवास हितग्राही का सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वृंदावन में शनिवार को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा प्रेमनगर के नेतृत्व में “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर धूप, दीप और पुष्प अर्पित कर की गई। मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभों पर प्रकाश डाला। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पंच से मुख्यमंत्री बनने तक के प्रेरक जीवन सफर का विवरण प्रस्तुत किया।

मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान देने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को साड़ी और आवास योजना के हितग्राहियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री दीपेश बंसल ने किया। आभार व्यक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री रामलाल राजवाड़े ने किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अखिलेश साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुबराज सिंह, अजय सोरी, ग्राम वृंदावन के सरपंच कृष्णा सिंह मरावी और मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






