नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरजपुर जिला साहू संघ ने आयोजित किया परिचयात्मक समारोह, नवनियुक्त पदाधिकारियों को कराया परिचय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूरजपुर जिला साहू संघ ने आयोजित किया परिचयात्मक समारोह, नवनियुक्त पदाधिकारियों को कराया परिचय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

माता कर्मा छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, समाज उथान पर रखा जोर

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के ग्राम मानपुर में जिला साहू संघ द्वारा परिचयात्मक बैठक और समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तेलीनसत्ती माता कर्मा छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई और सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामल्लू साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह दिन केवल पदाधिकारियों के परिचय का नहीं बल्कि समाज के संकल्प, संघर्ष और सेवा का दिन है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि पद का मूल्य नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, ईमानदारी और समाजसेवा का समय महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि एकता, संगठन और अनुशासन से आगे बढ़ता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, युवा को दिशा, मातृशक्ति को सम्मान और जरूरतमंद को सहारा देने का संकल्प साझा किया।


पूर्व जिलाध्यक्ष जोखन साहू ने सूरजपुर जिले को साहू समाज के दृष्टि से सबसे समृद्ध और शिक्षित जिले के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से मजदूर, गरीब, शिक्षित और अशिक्षित वर्गों को समाज से जोड़ने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राम शिरोमणि साहू ने समाज में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यापार और शिक्षा में वृद्धि के साथ-साथ परिवार में संस्कारों का पालन भी आवश्यक है। वहीं, मुख्य अतिथि और पूर्व सरगुजा व सूरजपुर जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने साहू समाज के एकजुट संगठन और मजबूती पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर जिले के अन्य पदाधिकारी बंसीलाल साहू, बैजनाथ साहू, रमेश साहू, कृपाल साहू, राजेश साहू, मनीष साहू, हंसराज साहू, सुभाष साहू एवं समाज के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज उन्नयन, शिक्षा, एकता और संगठन के संदेश को प्रमुख रूप से साझा किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now