नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माँ का आशीर्वाद और जनस्नेह के बीच बगिया में मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

माँ का आशीर्वाद और जनस्नेह के बीच बगिया में मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गृहग्राम में आत्मीय माहौल, सत्यनारायण कथा और जनआशीर्वाद से गूंजा उत्सव

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में पूरे उत्साह, श्रद्धा और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। मुख्यमंत्री जैसे ही अपने घर पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले अपनी माता जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस भावुक पल ने पूरे आयोजन को पारिवारिक और सांस्कृतिक रंग दे दिया।


दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुंचे। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही ऊर्जा उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए प्रेरित करती है।


गृहग्राम स्थित राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री, उनकी माताजी, धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवारजनों ने पूरे श्रद्धाभाव से कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने की विशेष उत्सुकता देखी गई।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए 15 क्रिकेट किट प्रदान किए। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इन बेटियों को उन्होंने आगे भी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि वे राज्य और देश का नाम इसी तरह रोशन करती रहें।


बगीचा क्षेत्र से आए विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने भी पारंपरिक वेशभूषा और तीर-धनुष के साथ पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय संवाद कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि योजनाओं के माध्यम से उनके गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर विधायक गोमती साय, रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे दिन बगिया में उत्साह, श्रद्धा और जनस्नेह का वातावरण बना रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now