26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान शिविर का होगा आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
स्वास्थ्य सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में जिले में विशेष पहल
सूरजपुर – ACGN:- जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन में चलेगा।
अभियान के दौरान जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे और स्वास्थ्य दल पारा, मोहल्ला एवं घर-घर जाकर वंचित हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगे, ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
लाभ क्या मिलेगा
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पंजीकृत चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जबकि सामान्य राशन कार्डधारी हितग्राहियों को 50 हजार रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक वय वंदना आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
अब तक जिले में कुल राशन कार्डधारियों के विरुद्ध 93 प्रतिशत हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 84 प्रतिशत वय वंदना कार्ड का निर्माण हो चुका है। शेष वंचित हितग्राहियों को इस महाअभियान के माध्यम से योजना से जोड़ा जाएगा।
जिला प्रशासन ने समस्त पात्र एवं आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों से अपील की है कि वे 26 से 28 फरवरी के बीच नजदीकी शिविर में पहुंचकर या घर पर ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। यह कार्ड किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






