राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित, परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश और सावधानियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
सूरजपुर – ACGN:- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिले के मुख्यालय सूरजपुर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 1238 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
परीक्षा के दिन निर्धारित समय के 15 मिनट पश्चात आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या स्मार्ट गैजेट साथ लेकर आना सख्त वर्जित है। अभ्यर्थी को केवल फोटो युक्त प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जूते, मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी, केवल पतले सोल वाली चप्पलें या स्लीपर पहन सकते हैं।
अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े वर्जित हैं। कार्गो या डिजाइनर कपड़े पहनना अनुमति नहीं है। महिलाएं सलवार-कुर्ती, चुनरी और आधी बांह वाली साड़ी ब्लाउज पहन सकती हैं। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है, केवल धर्म या रिवाज के अनुसार अत्यंत आवश्यक आभूषण की अनुमति दी जाएगी। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को एक नोज पिन और एक मंगलसूत्र रखने की अनुमति होगी।
सभी अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है, ताकि मेटल डिटेक्टर, मैन्युअल तलाशी और प्रवेश पत्र व पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष या नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर सुनील अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं, मोबाइल नंबर 7000387900।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






