पुलिस महानिदेशक ने ली बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिले में अपराध नियंत्रण और फायर सेफ्टी की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बिलासपुर – ACGN:- आज 21 फरवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के सभागार में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक नगर सेना श्री लक्ष्मी चंद्रा वर्मा, संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय, संभागीय सेनानी नगर सेना श्री नरसिंह नेताम, ASP ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, ASP शहर श्री पंकज पटेल, ASP विशेष शाखा श्रीमती दीपमाला कश्यप, जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्री दीपांकर नाथ, उप पुलिस अधीक्षक फ़िंगरप्रिंट श्रीमती विद्या जौहर सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत में पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने डीजीपी श्री गौतम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों का परिचय लिया और सर्वप्रथम राजकिशोर नगर में हुई सर्राफा व्यवसायी के साथ लूट की घटना की जानकारी ली।

उन्होंने अपराधियों को 24 घंटों के भीतर पकड़ने और अंतर्राज्यीय समन्वय की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए।

डीजीपी ने पुलिस कार्यप्रणाली, गश्त-पेट्रोलिंग, संदिग्धों की चेकिंग, होटल-लॉज निरीक्षण और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया। सराफा और बैंक जैसी संवेदनशील जगहों की नियमित जांच और सीसीटीवी तथा सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने का निर्देश भी उन्होंने दिया।

उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को थाने का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने, फरियादियों की बात ध्यान से सुनने और एफआईआर दर्ज करने में सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया। संदिग्ध मर्ग प्रकरणों की गंभीर और सूक्ष्म जांच पर विशेष जोर दिया गया।

अभियोजन संचालक श्री माखनलाल पाण्डेय को विवेचना की गुणवत्ता, ई-चालान और ई-साक्ष्य की प्रक्रिया को न्यायालय एवं थानों के समन्वय से शीघ्र लागू करने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में होमगार्ड DIG श्री लक्ष्मी चंद्रा वर्मा और अग्निशमन अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस महानिदेशक ने फायर सेफ्टी और फायर ऑडिट की स्थिति की समीक्षा की और सिरगिट्टी व मोपका में हुई आग की घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में रोकथाम संभव हो।

डीजीपी श्री गौतम ने अधिकारियों को पुलिसिंग की बारीकियां समझाते हुए रेंज स्तर पर सतत मॉनिटरिंग और दिए गए निर्देशों को प्रभावी तरीके से लागू करने के भी निर्देश दिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






