1 मार्च को धरमजयगढ़ में लगेगा विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुंबई से आए विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे मुफ्त परामर्श, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पहुंचने की अपील
रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 1 मार्च 2026, रविवार को न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल, तुर्रापारा धरमजयगढ़ में विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर डॉ. आर. पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच और परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में मुंबई से विशेषज्ञता प्राप्त प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजीत पटेल (MS, MCh Urology – गोल्ड मेडलिस्ट) किडनी, पथरी, यूरिन इंफेक्शन, प्रोस्टेट, नपुंसकता और अन्य मूत्र एवं गुप्त रोगों से संबंधित समस्याओं की जांच व सलाह देंगे। वहीं डॉ. अजय चौधरी (DNB Surgery) सामान्य और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से जुड़ी बीमारियों जैसे गॉलब्लेडर, अपेंडिक्स, पाइल्स, फिस्टुला, हर्निया और स्तन गांठ आदि के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

शिविर में गुर्दा एवं मूत्र रोग, पेट की बीमारियां, थायराइड, हाइड्रोसिल तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों से अपील की है कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और समय रहते जांच कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव करें।
अधिक जानकारी एवं अग्रिम पंजीकरण के लिए 6261545180, 7441172727 और 8319712758 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






