भाजयुमो प्रेमनगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, सुभाष कुमार साहू बने उपाध्यक्ष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
संगठन विस्तार के साथ हर बूथ तक पहुंच बनाने का लक्ष्य
सूरजपुर ACGN:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेमनगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश पर, मुरली मनोहर सोनी, जिलाध्यक्ष देव गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा की सहमति से मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने नई टीम का ऐलान किया।
नई कार्यकारिणी में सुभाष कुमार साहू, वसंत राजवाड़े, महाजन सिंह और सूरज सिंह पोर्ते को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। विवेक पाण्डेय और दीपेश बंसल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजू दास, केवल सिंह उईके, प्रवीण सिंह और अजय साहू को मंत्री पद सौंपा गया है। राय कुमार सिरदार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठनात्मक कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए विभागीय प्रभारियों की भी घोषणा की गई है। सुरेश बंजारा को कार्यालय प्रभारी, महेश प्रजापति को मीडिया प्रभारी, राहुल साहू को सोशल मीडिया प्रभारी, अरविन्द (सोनू) को आईटी प्रमुख, नेमचंद श्रीवास को प्रशिक्षण प्रमुख तथा सरिता सिंह को कन्या शक्ति संयोजक बनाया गया है।
इसके साथ ही 21 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन भी किया गया है, जिसमें जितेन्द्र जायसवाल, भगवान राजवाड़े, भीषम कुमार, तपन साय, राम साहू और नवनीत सिंह सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ और हर गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं में नई टीम को लेकर उत्साह का माहौल है और वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया है कि यह टीम संगठन को नई मजबूती देगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






