नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, श्रमदान और जागरूकता कार्यों की सराहना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, श्रमदान और जागरूकता कार्यों की सराहना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


ग्राम बैजनाथपुर में युवाओं ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

सूरजपुर ACGN:- शासकीय नवीन महाविद्यालय ओडगी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र में श्रमदान, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कई सराहनीय कार्य किए।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शर्मा रहे, जो पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य एवं दुर्गा सेवाश्रम जमड़ी के संस्थापक हैं। कार्यक्रम में बीडीसी प्रतिनिधि नेहा सिंह, ग्राम सरपंच दुलार सिंह आगरे, परसिया सरपंच प्रतिनिधि शिव आगरे तथा कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य बृजलाल साहू सहित शिक्षकगण और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सातपुते तथा सहायक प्राध्यापकों द्वारा किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत और राज्य गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके साथ ही भारतीय और छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा पर आधारित नृत्य, गीत, नाटक और नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।


शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने चबूतरा निर्माण, मंदिर लिपाई, नारा लेखन, स्वच्छता अभियान और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम है और ऐसे शिविर युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों के समर्पण और श्रमदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही देश विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शिविर को समाजोपयोगी बताते हुए स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्य जारी रखने का आह्वान किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now