नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोल खनन के फैसले पर आदिवासी समाज का विरोध, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोल खनन के फैसले पर आदिवासी समाज का विरोध, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


जल, जंगल और जमीन बचाने करतला-कोरबा कोल ब्लॉक आवंटन रोकने की उठी मांग

कोरबा ACGN:- करतला व कोरबा कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में आज छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को देश की राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। परिषद ने साफ शब्दों में कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोयला खनन की अनुमति देना यहां के लोगों के अस्तित्व, आजीविका और संस्कृति पर सीधा खतरा है।


ज्ञापन में बताया गया कि इस क्षेत्र के अधिकांश परिवार खेती, लघु वनोपज और परंपरागत संसाधनों पर निर्भर हैं। यदि खनन शुरू होता है तो सबसे पहले जंगल कटेंगे, जल स्रोत प्रभावित होंगे और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी। इससे ग्रामीणों के सामने विस्थापन, बेरोजगारी और सामाजिक असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी होंगी। परिषद ने यह भी आशंका जताई कि खनन से प्रदूषण बढ़ेगा, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। धूल, पानी की कमी और सड़क हादसों की समस्या भी बढ़ सकती है।


परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण यहां पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य है, लेकिन स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कोल ब्लॉक आवंटन की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, ग्राम सभाओं की लिखित सहमति ली जाए और पर्यावरणीय व सामाजिक प्रभावों का स्वतंत्र अध्ययन कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
इस अवसर पर जिला महासचिव राम मूरत कंवर, महिला प्रभाग की ललिता सिंह और शिवानी धनवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि विकास के नाम पर आदिवासी समाज को उजाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रशासन ने जनभावनाओं को नजरअंदाज किया तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now