नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरे करने कलेक्टर के सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरे करने कलेक्टर के सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पीएम जनमन, पुल-पुलिया और सड़कों की प्रगति पर ली गई समीक्षा बैठक

कोरबा ACGN:- जिले में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और शासकीय भवन निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों की अहम बैठक ली। बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि बारिश से पहले सभी स्वीकृत कार्यों में तेजी लाई जाए और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए। खासकर पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी क्षेत्रों में बन रही सड़कों को मार्च तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के गांवों तक सड़क पहुंचाने के काम में ढिलाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ग्राम गौरव पथ और डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की गई और धीमी प्रगति पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जो ठेकेदार काम लेकर लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाए। वहीं जो एजेंसियां समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कर रही हैं, उन्हें भुगतान में देरी न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और सब इंजीनियरों को नियमित साइट विजिट कर गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा करते हुए कोड़ियाघाट-झोरा पुल का कार्य 15 मार्च तक पूरा करने को कहा गया। सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल सहित अन्य पुल निर्माण कार्यों की भी प्रगति जानी गई। शहर के सुनालिया मार्ग में पुल निर्माण एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि छोटे-छोटे लंबित कार्यों को मिशन मोड में अप्रैल-मई तक पूरा किया जाए। साथ ही कार्य पूर्ण होने पर उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण पत्र लेकर संबंधित विभाग को हैंडओवर करने की प्रक्रिया भी समय पर पूरी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए तय दिवस पर कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now