नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई,तीन ट्रैक्टर जप्त, एसडीएम के निर्देश पर चला संयुक्त अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई,तीन ट्रैक्टर जप्त, एसडीएम के निर्देश पर चला संयुक्त अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कटघोरा ACGN:- तहसील क्षेत्र में बढ़ते अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जप्त किए हैं। यह कार्रवाई एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते वाहनों को पकड़ा और उन्हें थाना कटघोरा में सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन द्वारा चलाया गया यह अभियान अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से किया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत उत्खनन से शासन को राजस्व की हानि होती है और पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ता है।
एसडीएम तन्मय खन्ना ने कहा है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर और भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध उत्खनन संबंधी किसी भी जानकारी को तत्काल प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now