नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रानी रोड से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव पर बनेगा रपटा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रानी रोड से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव पर बनेगा रपटा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से 13.44 करोड़ की स्वीकृति, पुराने शहर की मांग होगी पूरी


कोरबा ACGN:- शहर के पुराने हिस्से की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर रपटा निर्माण के लिए 13.44 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से मिली है।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि लंबे समय से पुराने कोरबा शहर के नागरिक रानी रोड से सीधे सर्वमंगला मंदिर तक संपर्क मार्ग की मांग कर रहे थे। वर्तमान में लोगों को उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग होते हुए सर्वमंगला पुल से घूमकर जाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। रपटा बनने से सर्वमंगला मंदिर, कुसमुंडा और कनकी-बिलासपुर की ओर जाने वाले लोगों को सीधा और सुगम मार्ग मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस मांग को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोरबा आगमन के दौरान विशेष आग्रह किया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति देते हुए स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद सेतु निगम के माध्यम से ड्राइंग, डिजाइन और प्राक्कलन तैयार किया गया और राज्य शासन से 13.44 करोड़ रुपये की मंजूरी जारी की गई।
रपटा निर्माण पूरा होने के बाद सर्वमंगला पुल पर बढ़ते यातायात का दबाव कम होगा और शहर के पुराने हिस्से को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इससे आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के व्यापार तथा विकास को भी गति मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now