बालको नगर में फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
एकतरफा प्रेम में घर के बाहर की फायरिंग, पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के थाना बालको नगर क्षेत्र में फायरिंग की गंभीर घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रार्थी ने थाना बालको पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि साहिल मसीह नामक युवक उसकी बेटी से एकतरफा प्रेम करता था और पिछले छह माह से पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। दिनांक 18 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। प्रार्थी के बाहर निकलते ही आरोपी ने हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी जमीन पर बैठ गया, जिसके बाद आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। घेराबंदी कर आरोपी साहिल मसीह पिता शांतिएल मसीह उम्र 20 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बालको को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को अवैध पिस्टल कहां से प्राप्त हुई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






