खनिज संपदा के दम पर विकास की नई रफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की दी सीख
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है जो खनिज संपदा के मामले में बेहद समृद्ध हैं और ऐसे में खनिज प्रशासन को मजबूत बनाने में मैदानी अमले की भूमिका सबसे अहम होती है।
मुख्यमंत्री ने नव चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और सरकार को आपसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग में नई नियुक्तियों से कार्यबल मजबूत होगा और खनिज अन्वेषण तथा खनन गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी खनि निरीक्षक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए खनिज प्रशासन को और प्रभावी बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, हीरा, सोना और लिथियम जैसे बहुमूल्य खनिजों से भरी हुई है। यही खनिज राज्य की आय का बड़ा स्रोत हैं और सरकार लगातार खनिज राजस्व बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि वे अवैध खनन पर सख्ती से नजर रखें और राजस्व संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि खनि निरीक्षक के पद पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। पारदर्शिता, निष्ठा और ईमानदारी से काम करते हुए राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सही उपयोग सुनिश्चित करना जरूरी है। जनता की संपत्ति की रक्षा करना ही असली सेवा है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की गई थी। खनिज साधन विभाग ने 19 फरवरी 2026 को 32 निरीक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए, जिनमें से 30 अधिकारियों को आज मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग पी. दयानंद, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म रजत बंसल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






