धान उठाव में तेजी लाने के सख्त निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
प्राधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने समीक्षा बैठक में कहा – 28 फरवरी तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करें
कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्राधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने आज कोरबा जिले का दौरा कर धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की। जिला विपणन कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला विपणन अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी और विभिन्न विपणन प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्राधिकारी द्विवेदी ने की।

बैठक के दौरान अन्य जिलों से हो रहे धान उठाव और मिलर्स द्वारा समितियों से किए जा रहे उठाव की विस्तार से जानकारी ली गई। अब तक की प्रगति पर संतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्य को तेज गति से पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 28 फरवरी तक हर हाल में धान उठाव पूर्ण किया जाए। साथ ही उठावित धान से तैयार चावल को नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई में समय पर जमा कराने के निर्देश दिए गए ताकि वितरण व्यवस्था प्रभावित न हो।

प्राधिकारी ने यह भी कहा कि सभी समितियों में नियमित निगरानी रखी जाए और कहीं भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






