नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शाला प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों का अकादमिक आकलन कार्यक्रम संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शाला प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों का अकादमिक आकलन कार्यक्रम संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


समग्र शिक्षा के तहत कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मुंगेली ACGN:- समग्र शिक्षा जिला मुंगेली के मार्गदर्शन में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत एसएमसी एवं एसएमडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण तथा समुदाय के समक्ष जनवाचन कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का अकादमिक आकलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के पठन, लेखन, गणितीय संक्रिया, पाठ्यवस्तु एवं प्रश्नोत्तरी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवपदस्थ डीएमसी अशोक सोनी, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह क्षत्रिय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समुदाय के समक्ष अपनी अकादमिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर अपनी दक्षता प्रस्तुत की। इस अवसर पर एसएमसी एवं एसएमडीसी सदस्यों को समग्र शिक्षा के विभिन्न घटकों जैसे बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा तथा ड्रॉपआउट रोकथाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
अकादमिक आकलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे एवं सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह के कर-कमलों से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड स्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय, संजीव सक्सेना, दुर्गेश देवांगन, संकुल समन्वयक अमिताभ शर्मा, बृजेश्वर मिश्रा, नेमीचंद भास्कर, उमेश साहू, जिला राम यादव, रविकांत पुरी गोस्वामी सहित अन्य शिक्षकगण एवं बीआरसीसी स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now