नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में 20 फरवरी को मनाया जाएगा ‘चावल उत्सव’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में 20 फरवरी को मनाया जाएगा ‘चावल उत्सव’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जनप्रतिनिधि और हितग्राही होंगे उत्सव में शामिल, ई-केवायसी और योजनाओं की जानकारी भी होगी साझा

सूरजपुर: ACGN:- सूरजपुर जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 20 फरवरी 2026 को ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारियों एवं दुकानदारों को सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


फरवरी एवं मार्च 2025 माह का राशन वर्तमान में भंडारित किया जा रहा है। उत्सव के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगरानी समिति के सदस्य और हितग्राही उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में शेष राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी और सभी दुकानों पर प्रचार-प्रसार हेतु बैनर लगाए जाएंगे।


मृत या पलायन कर चुके राशनकार्डधारकों के नाम विलोपन हेतु सूची तैयार कर 25 फरवरी तक जनपद पंचायत की राशनकार्ड शाखा में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और दुकानदारों को अनिवार्य रूप से चावल उत्सव का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now