ऑपरेशन आघात में बड़ी सफलता – फरार एनडीपीएस आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय नेटवर्क को किया दबोचा
ACGN:- रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी को मुखबीर सूचना पर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GY 3880 भी जप्त की गई।
यह मामला दिनांक 2 नवंबर 2025 को लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी के घर हुई गांजा रेड से जुड़ा है, जिसमें महिला आरोपी के कब्जे से 3 किलोग्राम अवैध गांजा और मोबाइल फोन जप्त किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान इस गांजा आपूर्ति नेटवर्क में शामिल विद्याधर गिरी को भी गिरफ्तार किया था। इसी नेटवर्क से जुड़े परमेश्वर सोनी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के लिए मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया था, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल को आरोपी के बस स्टैंड पर होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और पूरक चालान शीघ्र ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, कोसो जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में एंड टू एंड कार्यवाही कर हर संलिप्त आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
इस गिरफ्तारी से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी और सक्रियता साफ झलकती है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






