नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
ACGN:- रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में लगातार अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदमारी स्थित ईदगाह के पास जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की। मौके पर पुलिस को देखकर कुछ जुआरी फरार हो गए लेकिन तिलक विश्वकर्मा पिता महदिल विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी तुर्रीपारा और उसत राम यादव पिता ननकी राम यादव उम्र 51 वर्ष निवासी टिकरापारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 8,200 रुपये नगदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश पैंकरा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह जगत और महिला आरक्षक राधा टोप्पो की अहम भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करेगी और किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now