नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोनी पुलिस का संगठित गांजा तस्करों पर प्रहार, 3.700 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोनी पुलिस का संगठित गांजा तस्करों पर प्रहार, 3.700 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

79 हजार से अधिक की मशरूका जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
बिलासपुर ACGN:- थाना कोनी पुलिस ने संगठित रूप से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 18 फरवरी 2026 को की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरकोना निवासी श्रीमती प्रमिला वर्मा अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में रखा 3 किलो 700 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और नगदी रकम 1550 रुपये बरामद हुई। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 79 हजार 50 रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि गांजा उसे ग्राम मटियारी निवासी बलराम यादव द्वारा बिक्री के लिए दिया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बलराम यादव को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का पति पहले से ही गांजा प्रकरण में जेल में निरुद्ध है। कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now