नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धान सीजन त्योहारों और बोर्ड परीक्षा से पहले उरगा पुलिस अलर्ट, बैंक और कारोबारियों डी जे संचालकों संग अहम बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धान सीजन त्योहारों और बोर्ड परीक्षा से पहले उरगा पुलिस अलर्ट, बैंक और कारोबारियों डी जे संचालकों संग अहम बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


किसानों की नगद राशि की सुरक्षा, बोर्ड परीक्षा और होली को लेकर पुलिस ने कसे सुरक्षा के पेंच, डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी

कोरबा ACGN:- शासन के निर्देशानुसार कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और लखन पटले के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बैंक कर्मियों, कारोबारियों एवं डीजे संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य धान खरीदी सीजन, आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं तथा होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा।


धान सीजन के दौरान बैंकों में बड़ी मात्रा में नगदी लेनदेन होता है और किसान अपनी उपज की राशि निकालने के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि बैंक परिसर और आसपास विशेष निगरानी रखी जाए। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें, सुरक्षा गार्ड सक्रिय रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। बैंक स्टाफ को यह भी कहा गया कि किसानों को सतर्क करें ताकि वे अधिक नगदी लेकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकें और सीधे सुरक्षित स्थान तक जाएं।


बैठक में सराफा व्यापारियों और अन्य कारोबारियों को भी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें नकदी और कीमती सामान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने, दुकान में पर्याप्त रोशनी रखने, सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने को कहा गया। पेट्रोल पंप संचालकों को रात्रि ड्यूटी में विशेष सतर्कता बरतने तथा कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए।


डीजे संचालकों को शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया कि बिना वैधानिक अनुमति के किसी भी प्रकार का डीजे संचालन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा और अनुमति पत्र स्थल पर उपलब्ध रखना होगा। निर्धारित समय सीमा और ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करना होगा, विशेषकर बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।


पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे वाहन सड़कों पर खड़े कर यातायात बाधित नहीं करेंगे, अश्लील या भड़काऊ गीतों का प्रसारण नहीं होगा और भीड़ को उकसाने या अव्यवस्था फैलाने वाली गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे उपकरण जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शासकीय शराब दुकान के सुपरवाइजरों को भी भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
उरगा पुलिस ने साफ संदेश दिया कि धान सीजन, परीक्षा और होली जैसे संवेदनशील समय में कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों, किसानों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now